Henry-Ford

Henry Ford Inspirational Quotes To Motivate You



 ख़ुशी की तरह दौलत भी कभी प्रत्यक्ष रूप से नहीं मिलती . यह किसी उपयोगी सेवा के फलस्वरूप मिलती है।
 गलतियाँ नहीं, समाधान ढूंढे।
 यदि आप सोचते हैं कि आप कोई चीज कर सकते हैं, या आप कोई चीज नहीं कर सकते हैं , तो आप सही हैं।
मैं ऐसा कोई व्यक्ति नहीं खोज पाया जो इतना अधिक जानता हो कि वो निश्चित रूप से कह सके कि क्या संभव है और क्या नहीं।
 अगर सफलता का कोई एक रहस्य है, तो वो इस योग्यता में निहित है कि दुसरे व्यक्ति की बात को समझना और चीजों को उसके और अपने नज़रिए से देख पाना।
 अगर हर कोई साथ में आगे बढ़ रहा है तो सफलता खुद अपना ख्याल रख लेती है।
 अपराध ख़त्म करने के लिए फांसी की सजा मूल रूप से उतनी ही गलत है जितना कि गरीबी मिटाने के लिए दान देना।
 आप इस पर अपनी प्रतिष्ठा नहीं बना सकते कि आप क्या करने जा रहे हैं।
 आपके पास जो भी, या तो आप उसे यूज कीजिये या लूज कीजिये।
 उद्योगपतियों के लिए एक ही नियम है, जितना संभव हो उतनी अच्छी गुणवत्ता का माल कम से कम लागत पर जितना मुमकिन हो उतना अधिक वेतन देते हुए बनाएं।
 उस प्रतियोगी से डरना चाहिए जो आपको लेकर कभी भी परेशान नहीं होता, बल्कि हर समय अपना व्यवसाय बेहतर बनाने में लगा रहता है।
 एक बाजार कभी अच्छे उत्पाद से सैचुरेट नहीं होता, लेकिन एक बुरे उत्पाद से ये बहुत जल्दी सैचुरेट हो जाता है।
 एक-साथ आना एक शुरूआत है; एक साथ रहना प्रगति है; एक साथ काम करना सफलता है।
 ऐसा कोई भी व्यक्ति जीवित नहीं है जो उससे ज्यादा ना कर सके जितना कि वो सोचता है कि वो कर सकता है।
 किसी इंसान की महानतम खोजों में से एक, उसके सबसे बड़े आश्चर्यों में से एक, ये जानना है कि वह उस काम को कर सकता है जिसे वो सोचता था कि वो नहीं कर सकता है।
 कुछ भी इतना कठिन नहीं है अगर आप उसे छोटे-छोटे कार्यों में विभाजित कर लें।
 कोई बड़ी समस्या नहीं है, बस छोटी-छोटी बहुत सी समस्याएं हैं।
 जब सब कुछ आपके खिलाफ जा रहा हो तो याद रखिये हवाई जहाज हवा के विरुद्ध उड़ान भरता है उसके साथ नहीं।
 जीवन अनुभवों की एक श्रृंखला है, उनमे से हर एक हमें बड़ा बनाता है, हालांकि कभी-कभी ये महसूस करना कठिन होता है।
 जो कोई भी सीखना छोड़ देता है वो बूढ़ा है, चाहे वो बीस का हो या अस्सी का। जो कोई भी सीखता रहता है वो जवान है। दुनिया की सबसे महान चीज है अपने दीमाग को युवा बनाये रखना।
 जो व्यवसाय कुछ और नहीं बस पैसे बनाना जानता है एक तुच्छ व्यवसाय है।
 ज्यादातर लोग समस्या हल करने का प्रयास करने की बजाये अपना समय और उर्जा उसके इर्द-गिर्द बिता देते हैं।Henry Ford
 दुनिया अगले साल क्या करने जा रही है ये आप स्कूल में नहीं सीख सकते।
 पूंजी का उच्चतम उपयोग और पैसे बनाने में नहीं है, बल्कि पैसे से ज़िन्दगी को और बेहतर बनाने में है।
 पैसा हाथ या पैर की तरह है- इसे यूज करो या लूज करो।
 बाधाएं वो डरावनी चीजें है जो आप तब देखते हैं जब आप लक्ष्य से अपनी आँखें हटा लेते हैं।
 मुझे विश्वास है कि भगवान् सब चीजें मैनेज कर रहे हैं और उन्हें मुझसे किसी सलाह की जरुरत नहीं है। भगवान् के होते हुए, मुझे यकीन है कि अंत में सब अच्छा होगा। तो फिर चिंता करने की क्या बात है।
 मेरा सबसे अच्छा दोस्त वो है जो मेरा सर्वश्रेष्ठ बाहर लाता है।
 मैं ऐसे बहुत से लोगों को खोज रहा हूँ जिनके अन्दर ये ना जानने की अनंत क्षमता है कि क्या नहीं किया जा सकता है।
 यदि पैसे आपकी आजादी की उम्मीद हैं तो वो आपको कभी नहीं मिलेगी। एकमात्र वास्तविक सुरक्षा जो किसी इंसान के पास इस दुनिया में होगी वो है ज्ञान, अनुभव, और क्षमता का खजाना।
 यहां तक कि एक गलती भी एक सार्थक उपलब्धि के लिए आवश्यक हो सकती है।
 ये मेरा ओबजर्वेशन रहा है कि अधिकतर लोग उस समय में आगे निकल जाते हैं जिसे अन्य बर्वाद करते रहते हैं।
 विफलता बस फिर से शुरू करने का अवसर है, इस बार और अधिक समझदारी से।
 वो आदमी जो अपना कौशल और रचनात्मक कल्पना इस काम में प्रयोग करता है कि वो एक डॉलर में कितना अधिक दे सकता है बजाये इसके कि वो एक डॉलर में कितना कम दे सकते है, उसे सफल होने से कोई नहीं रोक सकता।
 वो एम्प्लायर नहीं होता जो वेतन देता है। एम्प्लोयर्स बस पैसों को संभालते हैं। वो कस्टमर होता है जो वेतन देता है।
 सबसे मुश्किल काम है सोचना, शायद यही कारण है कि इसमें इतने कम लोग लगे होते हैं।
 समृद्धि, सुख की तरह , कभी भी सीधे मांगे जाने पर नहीं मिलती। ये किसी उपयोगी सेवा प्रदान करने के बाय-प्रोडक्ट के रूप में मिलती है।
 हम जैसे-जैसे जीवन में आगे बढ़ते हैं अपनी क्षमताओं की सीमाओं को जानने लगते हैं।
 हर एक चीज से पहले, तैयार होना सफलता का रहस्य है।

Thoughts to Inspire Success in Your Life and Business

Leave a Reply