Indira-Gandhi

Indira Gandhi Inspirational Quotes To Motivate You



  मेरे  पिता  एक  राजनेता  थे , मैं  एक  राजनीतिक  औरत  हूँ , मेरे  पिता  एक  संत  थे . मैं  नहीं  हूँ .
 अगर  मैं  एक  हिंसक  मौत  मरती  हूँ , जैसा  की  कुछ  लोग  डर  रहे   हैं  और  कुछ  षड्यंत्र   कर  रहे  हैं , मुझे  पता  है  कि  हिंसा  हत्यारों  के  विचार  और  कर्म  में  होगी , मेरे  मरने  में  नहीं .
 आप  बंद  मुट्ठी  से  हाथ  नहीं  मिला  सकते .
 आपको  गतिविधि  के  समय  स्थिर  रहना  और  विश्राम  के  समय  क्रियाशील  रहना  सीख  लेना  चाहिए .
 उन  मंत्रियों  से  सावधान  रहना  चाहिए  जो  बिना  पैसों  के  कुछ  नहीं  कर  सकते , और  उनसे  भी  जो  पैसे  लेकर  कुछ  भी  करने  की  इच्छा  रखते  हैं .
 एक  देश  की  ताकत  अंततः  इस  बात  में  निहित  है  कि  वो  खुद  क्या  कर  सकता  है , इसमें  नहीं  कि  वो  औरों  से  क्या  उधार  ले  सकता  है .
 कुछ  करने  में  पूर्वाग्रह  है – चलिए  अभी  कुछ  होते  हुए  देखते  हैं .  आप  उस  बड़ी  योजना  को  छोटे -छोटे  चरणों  में  बाँट  सकते  हैं  और  पहला  कदम  तुरंत  ही  उठा  सकते  हैं .
 क्रोध  कभी  बिना  तर्क  के  नहीं  होता , लेकिन  कभी -कभार  ही  एक  अच्छे  तर्क  के  साथ .
 क्षमा  वीरों  का  गुण  है .
 प्रश्न  करने  का  अधिकार  मानव  प्रगति  का  आधार  है .
 भारत  में   कोई  राजनेता  इतना  साहसी  नहीं  है  कि  वो  लोगों  को  यह  समझाने  का  प्रयास  कर  सके  कि  गायों  को  खाया  जा  सकता  है .
 मेरे  दादा जी  ने  एक  बार  मुझसे  कहा  था  कि  दुनिया  में  दो  तरह  के  लोग  होते  हैं  वो  जो  काम  करते  हैं  और  वो  जो  श्रेय  लेते  हैं . उन्होंने  मुझसे  कहा  था  कि  पहले  समूह  में  रहने  की  कोशिश  करो , वहां  बहुत  कम  प्रतिस्पर्धा  है .
 मेरे  सभी  खेल  राजनीतिक  खेल  होते  थे ; मैं  जोन ऑफ आर्क  की  तरह  थी , मुझे  हमेशा  दांव  पर  लगा  दिया  जाता  था .
 यदि  मैं  इस  देश  की  सेवा  करते  हुए  मर  भी  जाऊं , मुझे  इसका  गर्व  होगा . मेरे  खून  की  हर एक  बूँद  …..इस  देश  की  तरक्की  में  और इसे   मजबूत   और  गतिशील  बनाने  में  योगदान  देगी .
 लोग  अपने  कर्तव्यों  को  भूल  जाते  हैं  पर  अधिकारों  को  याद  रखते  हैं .
 वहां  प्रेम  नहीं  है  जहां  इच्छा  नहीं  है .
 शहादत  कुछ  ख़त्म नहीं करती , वो  महज़  शुरआत  है .

Thoughts to Inspire Success in Your Life and Business

Leave a Reply