Tony-Robbins

Tony Robbins Inspirational Quotes To Motivate You



 एक कारण कि हममें से इतने कम लोग वो हासिल कर पाते हैं जो हम सचमुच चाहते हैं कि हम कभी अपना ध्यान केंद्रित नहीं करते हम कभी अपनी शक्ति केंद्रित नहीं करते।  अधिकतर लोग जीवन में इधर-उधर के काम करते रहते हैं, कभी भी किसी एक चीज में मास्टरी करने की नहीं सोचते।
 सफल लोग बेहतर सवाल पूछते हैं, और  परिणाम स्वरुप, वे बेहतर जवाब पाते हैं।
 अपने फैसले को लेकर प्रतिबद्ध रहे, लेकिन अपने तरीके को लेकर लचीले रहें।
 अवसर के साथ तैयारी का मिलन उस संतति की उतपत्ति करता है जिसे हम भाग्य कहते हैं।
 असफलता जैसी कोई चीज नहीं है।  केवल परिणाम हैं।
 आप देखेंगे, जीवन में, बहुत से लोग जानते हैं कि उन्हें क्या करना है, लेकिन बहुत कम ही लोग सच में वो करते हैं जो वो जानते हैं कि उन्हें करना है। जानना काफी नहीं है! आप को ज़रूर एक्शन लेना चाहिए।
 आपके प्रभाव की सीमा केवल आपकी कल्पना और प्रतिबद्धता है।
 एक बार आप समय पर महारत हासिल कर लेते हैं तो आप समझ जायेंगे कि ये कितना सच है कि ज्यादातर लोग ओवरएस्टिमेट कर देते हैं कि वे एक साल में क्या कुछ अचीव कर सकते हैं और अंडरएस्टिमेट कर देते हैं कि वे एक दशक में क्या कुछ अचीव कर सकते हैं।
 केवल वे जिन्होंने ईमानदार और निस्वार्थ योगदान की शक्ति को जान लिया है, जीवन की असली  ख़ुशी अनुभव करते हैं सच्ची परिपूर्णता ।
 जब लोग एक दुसरे की तरह होते हैं, वे एक दुसरे को पसंद करते हैं।
 जीवन की घटनाएं नहीं बल्कि हमारा विश्वास कि वो घटनाएं क्या मायने रखती हैं हमारे जीवन को आकार देती हैं।
 जीवन में आपको प्रेरणा या हताशा की ज़रूरत होती है।
 जुनून प्रतिभा की उत्पत्ति है।
 जोश के साथ जियें।
 प्रभावी ढंग से संवाद करने के लिए हमें एहसास होना चाहिए कि हम सभी अलग-अलग तरह से दुनिया को देखते हैं और इस समझ को एक गाइड के रूप में दूसरों से संवाद करने में प्रयोग करना चाहिए।
 बहुत अधिक खाना सीखना चाहते हैं ? ये है वो – कम  खाइये।  इस तरह, आप लम्बे समय तक बहुत कुछ खाने के लिए ज़िंदा रहेंगे।
 मैं आज कैसे जीने जा रहा हूँ ताकि वो कल बना सकूँ जिसे बनाने के लिए मैं प्रतिबद्ध हूँ ?
 मैं आपको अपनी लाइफ एक मास्टरपीस बनाने की चुनौती देता हूँ। मैं चुनौती देता हूँ कि आप उन लोगों की श्रेणी में शामिल हों जो जो कहते हैं वो करते हैं, जो अपनी बात पर चलते हैं।
 यदि आप वही करते हैं जो आप हमेशा से करते आये हैं तो आपको वही मिलेगा जो हमेशा से मिलता आया है।
 ये वो जानना नहीं है कि करना क्या है, ये वो करना है जो तुम जानते हो।
 ये वो नहीं है कि हमें क्या मिलता है।  बल्कि ये वो है कि हम क्या बनते हैं, क्या योगदान देते हैं… जो हमारी ज़िन्दगी को मायने देता है।
 लक्ष्य  बनाना  अदृश्य  को  दृश्य  में  बदलने  का  पहला  कदम  है ।
 लोग आलसी नहीं होते। बस उनके लक्ष्य कमजोर हैं – यानि ऐसे लक्ष्य जो उन्हें प्रेरित नहीं करते।
 विश्वास में सृजन करने की शक्ति होती है और विनाश करने की भी।
 सफलता का राज ये सीखना है कि कैसे दर्द और ख़ुशी का उपयोग किया जाए बजाये इसके कि दर्द और ख़ुशी कैसे आपका उपयोग करते हैं। अगर आप ये करते हैं, आप अपनी लाइफ के कंट्रोल में हैं।  अगर नहीं तो लाइफ आपको कंट्रोल करती है।
 हम अपना जीवन बदल सकते हैं। हम जो चाहते हैं बिलकुल वही कर, पा और हो सकते हैं।
 हमेशा एक तरीका होता है – अगर आप कमिटेड हैं।

Thoughts to Inspire Success in Your Life and Business

Leave a Reply