Shahrukh-Khan

Shahrukh Khan Inspirational Quotes To Motivate You



 आप  जानते  हैं, मुझे  लगता  है  कि   हम  भारतीय  अपनी  खुशियाँ  दिखाने  और मनाने  से  डरते  हैं, नहीं  तो  चीजें  अलग  होतीं. लेकिन  मैं  महसूस  करता  हूँ  कि   दुखी  होना  ठीक  है  और  अपनी  ख़ुशी  जाहिर  करना  भी  ठीक  है.
 एक  अभिनेता  से  अधिक  मैं  एक  कलाकार  हूँ … मैं  मानता  हूँ – इमानदारी  से, बेशर्मी  से, अभद्रता  से  –कि  सिनेमा  मनोरंजन  के  लिए  है. यदि  आप  सन्देश  देना  चाहते  हैं  तो  उसके  लिए  पोस्टल  सर्विस  है.
 एक  व्यक्तिगत  मैं  हूँ, एक  अभिनेता  मैं  हूँ, और  एक  स्टार  मैं  हूँ.
 कभी -कभार  बहुत  से  मर्द  सोचते  हैं  कि  जिस  औरत  से  वे  प्यार  करते  हैं  उसके  लिए  सब  कुछ  कर  रहे  हैं, लेकिन  औरतों  का  एक  ऐसा  पहलु  है  जो  मर्द  नहीं  समझते.
 कामयाबी  और  नाकामयाबी  दोनों  ज़िन्दगी  के  हिस्से  है. दोनों   ही  स्थायी  नहीं  हैं.
 ख़ुशी  ज़ाहिर   करने   का  सबका  अपना-अपना  तरीका  होता  है.
 चाहे  लोग  इसे  पसंद  करें  या  नहीं, मेरी  मार्केटिंग  की  सोच  ये  है  कि   अगर  आप  कोई  चीज  लम्बे  समय  तक  लोगों  के  सामने  रखते  हैं  तो  उन्हें  इसकी  आदत  पड़   जाती  है.
 जब  भी  मैं  बहुत  अभिमानी  महसूस  करने  लगता  हूँ  तो  अमेरिका  की  यात्रा  पर  चला  जाता  हूँ. इमीग्रेशन  वाले   लात  मार  कर  मेरे  स्टारडम  से  स्टार  निकाल  देते  हैं.
 जब  मैं इस बारे में  पीछे मुड़  कर  सोचता  हूँ, बिलकुल  मैं  भाग्यशाली  था  और  मुझे  महान  निर्देशक  मिले  अच्छे  ब्रेक्स  मिले  पर  वो  सब  भौतिक  पार्ट  था. लेकिन  जिस  चीज  ने  मुझे  स्टार  बनाया  वो  ये  था  कि   मैं  कुछ  खोने  के  डर   के  बिना  चांस  ले  पाया.
 जब  मैं  किसी  लड़की  से  बात  करता  हूँ  तो  ये  मान  लिया  जाता  है  कि  मेरा  उसके  साथ  चक्कर  है. अगर  नहीं  करता  तो  ये  मान  लिया  जाता  है  की  मैं  गे  हूँ.
 जब  मैं  कोई  सीन  कर  रहा  होऊं  तो  बस  मेरे  साथ  अच्छे  से  रहिये. मैं  बड़ी  कारें, होटल  के  बड़े -बड़े  कमरे  नहीं  चाहता.
 जब  लोग  मुझे  भगवान्  कहते  हैं  तो  मैं  कहता  हूँ  नहीं  मैं  अभी भी  अभिनय  का  फ़रिश्ता  या  संत  हूँ. अभी  भी  मुझे  बहुत  आगे   जाना  है.
 जहाँ  तक  जनता  का  सवाल  है, भारत  आश्चर्यजनक  रूप  से   धर्मनिरपेक्ष  है.
 जो  मैं  सचमुच  हूँ  और  जो  मैं  फिल्मो  में  दिखता   हूँ  ; इनके  बीच  की  रेखा धीरे-धीरे  घट  रही  है.
 प्यार  के  लिए  सही  समय  और  सही  जगह  नहीं  होती …य़े  किसी  भी  वक़्त  हो  सकता  है.
 बाहर  से  मेरी  ज़िन्दगी  आकर्षक  लग  सकती  है  लेकिन  परदे  के  पीछे  वो  उतनी  ही  सामान्य  है  जितना  किसी  और  की.
 भारत में बहुत सारा साहित्य है जो एक औरत द्वारा एक उत्तम पुरुष की तलाश के बारे में लिखता है, जहाँ हर औरत एक उत्तम पुरुष को खोजती है पर अंत में  उसका आधा ही पाती है.
 भारत  में  फिल्मे  सिर्फ  मनोरंजन  के  रूप  में  नहीं देखी  जाती. वे  जीने  का  एक  तरीका  हैं.
 भारत  में  सिनेमा  सुबह  उठ कर ब्रश  करने  की  तरह  है. आप  इससे  बच नहीं  सकते.
 मुझे  पहचाना  जाना  पसंद  है, मुझे  लोगों  का  पसंद  करना  अच्छा   लगता  है, मुझे  इस  बात  से  प्यार  है  कि   जब  मैं  बाहर  जाता  हूँ  तो  लोग  चीखेते -चिल्लाते  हैं. मुझे  लगता  है  जब  ये  सब  मुझसे  ले  लिया  जाएगा  तो  मैं  इन्हें  बहुत  मिस  करूँगा.
 मुझे  स्टारडम  का  जंजाल  पसंद  नहीं  है. मैं  जूते  और  डोल्से & गबाना इसलिए  पहनता  हूँ  क्योंकि  मुझसे  कहा  जाता  है. लेकिन  मैं  इन  सबमे  फंसता  नहीं  हूँ.
 मेरा पसंदीदा पकवान तंदूरी चिकन है.
 मेरा  मानना  है  कि   प्यार  किसी  भी  उम्र  में  हो  सकता  है …इसकी  कोई  उम्र  नहीं होती।
 मेरा  व्यक्तिगत  तौर  पर  मानना  है  की  जब  फिल्म  को  एक  छोटे  शेड्यूल  में  शूट  किया  जाता  है  तो  वो  अच्छी  बनती  है, ऊपर  से  एक्टर्स  भी  तनाव  में  नहीं  आते.
 मेरे  अन्दर  मूवी  स्टार होने  का कोई  अहम्  या अहंकार  नहीं   है.
 मेरे  कुछ  बहुत  ही  करीबी  दोस्त  हैं  और  मैं  बहुत  भाग्यशाली  हूँ कि  वे  मेरे  दोस्त  हैं.
 मैं  अपने  बच्चों  को  नहीं  सिखाता  की  हिन्दू  क्या  है  मुस्लिम  क्या  है.
 मैं  अल्लाह  से  बात  करता  हूँ, मैं  उनकी  इबादत  करता  हूँ.
 मैं  एक  अभिनेता  हूँ, नेता  नहीं.
 मैं  एक  बच्चे  की  तरह  हूँ. मैं  अपने  परिवार  और  मित्रों  से  कहता  हूँ  कि   मैं  बच्चों  की  तरह  हूँ.
 मैं  कड़ी  मेहनत  करता  हूँ, पक्का  और  सब  लोग  भी  करते होंगे, और  मैं  जो  करता  हूँ  उसके  प्रति  बहुत  इमानदार  रहता  हूँ.
 मैं  चाहता  हूँ  कि  लोग  जाने  कि   मूवी  स्टार्स  नार्मल  मिडिल  क्लास  लाइफ  जीते  हैं.
 मैं  जब  भी  एक  पिता  या  पति  के  रूप  में  फेल   होता  हूँ …एक  खिलौना  और  एक  हीरा  हमेशा  काम  कर  जाते  हैं.
 मैं  झूठ  बोल  सकता  हूँ  कि  मेरी  बीवी  मेरे  लिए  खाना  बनाती  है, लेकिन  ऐसा  नहीं   है. मेरी  बीवी  ने  कभी  खाना  बनाना  नहीं  सीखा  लेकिन  उसके  पास  घर  पे  बहुत  अच्छे   कुक्स  हैं.
 मैं  परदे  पर  किस  नहीं  करता. पीरियड.
 मैं  वास्तव  में  यकीन  करता  हूँ  कि  मेरा  काम  ये  सुनिश्चित  करना  है  की  लोग  हंसें।
 मैंने  बहुत  से  अवार्ड्स  जीते  हैं और  मुझे  और  चाहियें. अगर  आप  इसे  भूख  कहना  चाहते  हैं  तो  हाँ  मैं  अवार्ड्स  के  लिए  भूखा  हूँ.
 युवा  सबसे  समझदार  दर्शक  होते  हैं. उन्हें  मनोरंजन   चाहिए, उन्हें  मुद्दे  चाहिए.
 ये  बिलकुल   स्पष्ठ है  कि   जब  मैं  किसी  निर्देशक  के  साथ  काम  करता  हूँ  तो  वो  जो  कहता  है  वही  आखिरी  होता  है.
 सफलता एक अच्छी टीचर नहीं है, असफलता आपको विनम्र बनाती है.
 हकीकत  में , मुझे  वेस्टर्न  सिनेमा  बहुत  शानदार  लगता  है.
 हाँ  मैंने  बहुत  पैसे  बनाये  हैं  और  मेरी  बहुत  इज्ज़त  है, मेरी  फिल्मो  ने  अच्छा  किया  है, और  मैं  जानता  हूँ  बहुत  से  लोग  मेरी  प्रशंशा  करते  हैं  और  मुझे  प्यार  करते  हैं. मुझे  ये  सब  एक  अनोखे  सपने  की  तरह  लगता  है. मैंने  कभी  इसे  सफलता  नहीं  समझा – मेरा  कोई  मापदंड  नहीं  है.
 हालांकि  मैं  बहुत  अच्छा   दिखता   हूँ , फिर  भी  मैं  काफी  बुद्धिमान हूँ.

Thoughts to Inspire Success in Your Life and Business

Leave a Reply