Robert-Kiyosaki

Robert Kiyosaki Inspirational Quotes To Motivate You



 अक्सर, जितना अधिक पैसे आप कमाते हैं उतना अधिक खर्च कर देते हैं; इसीलिए अधिक पैसे आपको अमीर नहीं बनाते- संपत्ति आपको अमीर बनाती है।
 अगर आप अभी भी वही कर रहे हैं जो आपके मम्मी-पापा ने करने को कहा है (स्कूल जाओ, नौकरी पाओ, और पैसे बचाओ) तो आप बहुत कुछ लूज कर रहे हैं।
 अगर आप अमीर बनना चाहते हैं तो आपको अपना विजन डेवलप करना होगा। आपको समय के कगार पर खड़े हो कर भविष्य में झांकना होगा।
 अगर आप अमीर बनना चाहते हैं तो रुल ऑफ़ थम्ब है कि आप औरों को सीखें कि अमीर कैसे बना जाता है।
 अगर आप आर्थिक रूप से आज़ाद होना चाहते हैं तो आप आज जो हैं उससे अलग व्यक्ति बनना होगा और उन चीजों को जाने देना होगा जो पहले आपको रोकती रही हैं।
 अगर आप कहीं जाना चाहते हैं, तो सबसे अच्छा है कि आप किसी ऐसे को खोज लें जो पहले ही वहां पहुँच चुका हो।
 अगर आप रिच बनना चाहते हैं तो बस अधिक से अधिक लोगों को सर्व करिए।
 अगर आपको ये एहसास हो कि आप ही समस्या हैं, तब आप खुद को बदल सकते हैं, कुछ सीख सकते हैं और बुद्धिमान बन सकते हैं। अपनी समस्या के लिए दूसरों को दोष मत दीजिये।
 अधिकतर लोग दुनिया में बाकी सभी लोगों को बदलना चाहते हैं। मैं आपको बता दूँ, बाकी लोगों की अपेक्षा खुद को बदलना आसान है।
 अपनी इमोशंस के प्रति सच्चे रहिये, और अपने दिमाग और इमोशंस को अपने पक्ष में इस्तेमाल करिए, अपने विरोध में नहीं।
 अपनी मौजूदा परिस्थिति के बारे में शिकायत करना बेकार है। इससे अच्छा मजबूत बनो और इसके बारे में कुछ करो।
 अपने खर्चे काटने से ज्यादा ज़रूरी अपनी आमदन बढ़ाना है। अपने सपनो को काटने से ज्यादा ज़रूरी अपने साहस को बढ़ाना है।
 अपने डर और संदेह का सामना करिए, और आपके सामने नयी दुनिया खुल जायेगी।
 अमीर और गरीब आदमी के बीच एक मात्र अंतर है कि वो कैसे अपने समय का उपयोग करते हैं।
 अमीर और गरीब की फिलॉस्फी ये है अमीर अपना पैसा इन्वेस्ट करते हैं और जो बचता है उसे खर्च करते हैं। गरीब अपना पैसा खर्च करते हैं और जो बचता है उसे इन्वेस्ट करते हैं।
 अमीर बनना सही माइंडसेट, सही शब्दों, और सही प्लान के साथ शुरू होता है।
 अमीर विलासिता वाली चीजें अंत में खरीदते हैं, जबकि गरीब और मिडल क्लास पहले विलासितापूर्ण चीजें खरीदना चाहता है। क्यों? भावनात्मक अनुशासन।
 अलग होने का भय ज्यादातर लोगों को अपनी समस्या हल करने के लिए नए तरीके खोजने से रोकता है।
 असल दुनिया में होशियार लोग वो होते हैं जो गलतियाँ करते हैं और सीखते हैं। स्कूल में, होशियार लोग गलतियाँ नहीं करते।
 आज की तेजी से बदलती दुनिया में, जो लोग रिस्क नहीं ले रहे हैं वे ही रिस्क टेकर्स हैं।
 आप अक्सर पायेंगे कि ये आपके मम्मी या पापा, हसबैंड या वाइफ, या बच्चे नहीं हैं जो आपको रोक रहे हैं। ये आप खुद हैं। अपने रास्ते से हट जाइए।
 आप कुछ गलतियाँ करेंगे, लेकिन अगर आप उन गलतियों से सीखते हैं, तो वे गलतियाँ बुद्धिमत्ता बन जायेंगी और बुद्धिमत्ता अमीर बनने के लिए ज़रूरी है।
 आप तभी गरीब हैं, जब आप हार मान लेते हैं। सबसे ज़रूरी चीज है की आपने कुछ किया। ज्यादातर लोग केवल अमीर बनने की बात करते हैं और सपने देखते हैं। आपने कुछ किया है।
 आप मेरे बारे में क्या सोचते हैं इससे मेरा कोई लेना देना नहीं है ज़रूरी ये है कि मैं अपने बारे में क्या सोचता हूँ।
 आपका भविष्य इससे बनता है कि आपने आज क्या किया, कल नहीं।
 आपकी सफलता का आकार आपकी इच्छा की ताकत, आपके सपनो के आकार, और मार्ग में आने वाली हताशा से आप कैसे निपटते हैं से मापा जाता है।
 आपके विकल्प आपके भाग्य का फैसला करते हैं। सही विकल्प चुनने में समय लीजिये । अगर आप गलती कर देते हैं तो कोई बात नहीं, उससे सीखिए और दोबारा मत दोहराइए ।
 आपके सामने जो सबसे बड़ी चुनौती है वो है अपने सेल्फ-डाउट और लेज़ीनेस को चुनौती देना। ये आपके सेल्फ-डाउट और लेज़ीनेस ही हैं जो आपको डिफाइन और लिमिट करते हैं कि आप कौन हैं।
 आपको एक ज़िन्दगी मिलती है। इसे इस तरह जियें कि ये किसी को प्रेरित कर सके|
 इंसान जितना अधिक सुरक्षा चाहता है, उतना ही वो अपने जीवन पर से नियंत्रण खो देता है।
 एक औंट्राप्रेनेयोर होने का मतलब है बस एक गलती से दूसरी गलती पर जाना। आपके पास कंटीन्यू करने के लिए धैर्य होना चाहिए।
 एक विनिंग स्ट्रेटेजी में लूजिंग भी शामिल होना चाहिए।
 एक सफल बिजेनस ओनर उर इन्वेस्टर होने के लिए आपको जीता या हार के प्रति भावनात्मक रूप से न्यूट्रल होना होगा। जीतना और हारना बस खेल का हिस्सा हैं।
 कभी ये मत कहो कि तुम कोई चीज अफोर्ड नहीं कर सकते। ये गरीब आदमी का नजरिया है। ये पूछो कि इसे कैसे अफोर्ड किया जा सकता है।
 कभी-कभी आप जीतते हैं, कभी-कभी आप सीखते हैं।
 कभी-कभी, ज़िन्दगी की शुरुआत में जो आपके लिए सही होता है वो ज़िन्दगी के अंत में आपके लिए सही नहीं होता।
 कल केवल ड्रीमर्स और लूजर्स के माइंड में एग्जिस्ट करता है।
 किनारे खड़े होकर आलोचना करना, और ये बताना कि तुमको कोई चीज क्यों नहीं करनी चाहिए आसान है। किनारे भीड़ होती है। खेल में आओ।
 कुछ ऐसे लोग होते हैं जो चीजों को करते हैं, कुछ ऐसे लोग होते हैं जो चीजों को होते हुए देखते हैं और कुछ ऐसे लोग होते हैं जो कहते हैं क्या हुआ?
 कोई बिजनेस शुरू करना बिना पैराशूट के हवाईजाहज से कूदने के जैसा है। बीच हवा में औंट्राप्रेनेयोर पैराशूट बनाना शुरू करता है और उम्मीद करता है कि जमीन पर गिरने से पहले वो खुल जाएगा।
 कौशल आपको अमीर बनाता है, सिद्धांत नहीं।
 गलतियाँ करना महान बनने के लिए काफी नहीं है। आपको गलतियां स्वीकार करना होगा, और फिर सीखना होगा कि कैसे उस गलती को अपने फायदे में बदल दें।
 छोटे से शुरू करो और बड़े सपने देखो।
 जब आप अपने ज्ञान की सीमाओं तक पहुँच जाते हैं, तो कुछ गलतियाँ करने का समय आ जाता है।
 जब आपको सोचने के लिए मजबूर किया जाता है, तब आप अपनी मानसिक क्षमता का विस्तार करते हैं। जब आप अपनी मानसिक क्षमता का विस्तार करते हैं, आपकी दौलत बढ़ जाती है।
 जब तक आप फायनेंशियल फ्रीडम नहीं पा लेते तब तक आप असली फ्रीडम को नहीं जान पायेंगे।
 जब मैंने अपना पिछला बिजनेस शुरू किया, मुझे १३ महीनो तक कोई पैसा नहीं मिला। औसत व्यक्ति इतना प्रेशर नहीं हैंडल कर सकता।
 जब लोगों में दोष होता है, तो उन्हें दोष देना अच्छा लगता है।
 जब समय खराब होता है तभी असली उद्यमी उभरते हैं।
 ज़िन्दगी में कोई गलतियाँ नहीं होतीं, बस सीखने के अवसर होते हैं।
 ज़िन्दगी में सबसे सफल लोग वे होते हैं जो सवाल पूछते हैं। वे हमेशा सीखते हैं। वे हमेशा बढ़ते हैं। वे हमेशा प्रयत्नशील रहते हैं।
 जिस क्षण आप पैसिव इनकम और पोर्टफोलियो इनकम को अपनी ज़िन्दगी का हिस्सा बना लेंगे, आपकी ज़िन्दगी बदल जायेगी। वे शब्द हक़ीकत बन जायेंगे।
 जीतने वाले हार से नहीं डरते। लेकिन हारने वाले डरते हैं। असफलता सफलता की प्रक्रिया का हिस्सा है। जो लोग असफलता से बचते हैं वे सफलता से भी बचे रहते हैं।
 जैसा कि मैंने कहा, काश मैं ये कह पाता कि ये आसान था। ऐसा नहीं था, लेकिन ये कठिन भी नहीं था। लेकिन बिना किसी प्रबल कारण या उद्देश्य के, जीवन में कुछ भी कठिन है।
 जैसे हैं वैसे बने रहना आसान है लेकिन बदलना आसान नहीं है। अधिकतर लोग आजीवन वैसे ही बने रहते हैं।
 जो लोग छोटे सपने देखते हैं वे छोटे लोगों की तरह ही जीते रह जाते हैं।
 दुनिया के सबसे धनवान व्यक्ति नेटवर्क बनाते हैं; बाकी सभी लोग काम खोजने के लिए प्रशिक्षित किये जाते हैं।
 दृष्टि वो है जो आप अपनी आँखों से देखते हैं, विजन वो है जो आप अपने दिमाग से देखते हैं।
 नयी चीजों को ट्राई करने के लिए तैयार रहने और गलतियाँ करने के बारे में एक सबसे अच्छी बात ये है कि गलतियाँ करना आपको विनम्र बनाता है। जो लोग विनम्र होते हैं वे घमंडी लोगों से अधिक सीखते हैं।
 नहीं कर सकते की शक्ति नहीं कर सकते मजबूत लोगों को कमजोर बनाता है, उन्हें अँधा कर देता है जो देख सकते हाँ, खुश लोगों को दुखी कर देता है, बहादुर लोगों को डरपोक बना देता है,प्रतिभाशाली व्यक्ति से उसकी प्रतिभा छीन लेता है, अमीर लोगों की बेकार सोच का कारण बन जाता है, और हमारे अन्दर मौजूद उस महान व्यक्ति की उपलब्धियां सीमित कर देता है।
 नौकरी होने के साथ ये समस्या है कि ये अमीर बनने के रास्ते में आ जाती है।
 पैसा बनाने के लिए पैसे की ज़रूरत नहीं होती।
 पैसा वास्तव में सिर्फ एक विचार है।
 पैसे का मोह सभी बुराइयों की जड़ है। पैसे की कमी सभी बुराइयों की जड़ है।
 पैसों की लत मत लगाइए। सीखने के लिए काम करिए। पैसों के लिए मत काम करिए। ज्ञान के लिए काम करिए।
 बदलाव का सबसे कठिन हिस्सा अनजान से होकर गुजरना होता है।
 बहाने बहुत सस्ते होते हैं इसीलिए गरीब इसे बहुत ज्यादा अफोर्ड कर लेते हैं।
 बहुत सारे लोग सोचने में बहुत आलसी होते हैं। कुछ नया सीखने की बजाये, वे एक ही विचार के बारे में दिन-रात सोचते हैं।
 बहुत से लोग रास्तों पे तब तक आगे नहीं बढ़ते जब तक की सारी लाइटें ग्रीन ना हो जाएं। इसीलिए वे कहीं नहीं जा पाते।
 बिजनेस एक व्हील बैरो की तरह है। जब तक आप इसे पुश नहीं करते तब तक कुछ नहीं होता।
 बुद्धी समस्या का समाधान करती है और पैसे पैदा करती है। बिना वित्तीय ज्ञान के पैसा जल्द ही खोया हुआ पैसा बन जाता है।
 बेचने की काबिलियत बिजनेस में नंबर वन स्किल है। अगर आप बेच नहीं सकते तो बिजनेस ओनर बनने की चिंता मत करिए।
 बोलना आसान है। अपनी आँखों से सुनना सीखिए। एक्शन सचमुच शब्दों से अधिक जोर से बोलते हैं।आदमी जो कहता है उससे अधिक ये देखिये कि वो करता क्या है।
 भूत से चिपके रहने की अपेक्षा मैं भविष्य का स्वागत करूँगा।
 मुझे इतने लोग संघर्ष करते हुए दिखते हैं, अक्सर कड़ी मेहनत करते हुए, बस इसलिए क्योंकि वे पुराने आइडियाज से चिपके हुए होते हैं।
 मैं जितना अधिक अस्वीकार किये जाने का जोखिम उठाता हूँ, मेरे स्वीकार किये जाने की सम्भावना उतनी ही बढ़ जाती है।
 यदि आप लोगों के लीडर बनना चाहते हैं, तो आपको शब्दों का मास्टर बनना होगा।
 ये पता लगाएं कि आप कहाँ हैं, आप कहाँ जा रहे हैं और वहां पहुँचने की एक योजना बनाएं.
 ये वो नहीं है जो आप अपने मुंह से बोलते हैं जो आपका जीवन निर्धारित करता है, ये वो है जो आप खुद से कहते हैं जिसमे सबसे अधिक शक्ति होती है।
 लूजर्स फेल होने पर मैदान छोड़ देते हैं। विनर्स तब तक फेल होते रहते हैं जब तक वे सक्सेसफुल नहीं हो जाते।
 लोगों को जागना चाहिए और समझना चाहिए कि ज़िन्दगी आपके लिए इंतज़ार नहीं करती। अगर आपको कुछ चाहिए, तो उठिए और और उसके पीछे भागिए।
 वर्कर्स कड़ी मेहनत करते हैं कि उन्हें निकाला ना जाए, और ओनर्स बस इतना पे करते हैं की वर्कर्स छोड़ कर न जाएं।
 वित्तीय संघर्ष अक्सर लोगों द्वारा जीवन भर किसी और के लिए काम करने का प्रत्यक्ष परिणाम होता है।
 वे इमोशंस (भावनाएं) ही हैं जो हमें मनुष्य बनाती हैं। वास्तविक बनाती हैं। ‘इमोशन’ शब्द का मतलब है एनर्जी इन मोशन।
 वो गेम खोजिये जिसमे आप जीत सकते हैं, और फिर अपनी लाइफ उसे खेलने में लगा दीजिये; और जीतने के लिए खेलिए।
 व्यापार और निवेश टीम स्पोर्ट्स हैं।
 शिक्षा सस्ती है; अनुभव महंगा है।
 सफल लोग सवाल पूछते हैं। वे नए शिक्षक तलाशते हैं। वे हमेशा सीखते रहते हैं।
 सफलता एक बेकार शिक्षक है।
 सबसे अधिक बेवकूफी भरे कामो में से एक है अपने आप को बुद्धीमान दिखाने का दिखावा करना। जब आप बुद्धीमान होने का दिखावा करते हैं, तब आप मूर्खता के चरम पे होते हैं।
 सबसे सफल लोग कुछ अलग तरह के होते हैं जो क्यों पूछने से नहीं डरते, खासतौर से जब सब लोग उसे ज़ाहिर मानते हैं।
 सबसे सशक्त संपत्ति जो हम सभी के पास है वो है हमारा दिमाग। अगर इसे सही से ट्रेन किया जाए, तो ये पल भर में आपार धन पैदा कर सकता है।
 सभी शब्दों में ज़िन्दगी को सबसे अधिक बर्बाद करने वाला शब्द ‘कल’ है।
 स्कूल में हम सीखते हैं की गलती करना बुरा है, और ऐसा करने पर हमे सजा मिलती है। फिर भी, अगर आप देखें कि मनुष्यों को कैसे सीखने के लिए डिजाईन किया गया है, तो पायेंगे कि हम गलतियाँ कर के सीखते हैं।
 स्कूलों के साथ ये समस्या है कि वे पहले आपको उत्तर देते हैं, और फिर आपकी परीक्षा लेते हैं। ज़िन्दगी ऐसी नहीं है।
 हम चलना गिर कर सीखते हैं। अगर हम कभी न गिरें, तो हम कभी नहीं चल पायेंगे।
 हम में से हर एक अन्दर एक डेविड और एक गोलिऐथ है। (डेविड गोलिऐथ की कहानी)
 हर कोई आपको जोखिम बता सकता है। एक उद्यमी इनाम देख सकता है।
 होप करना आपकी एनर्जी बहा देता है। एक्शन लेना एनर्जी पैदा कर देता है।
 F.O.C.U.S – फॉलो वन कोर्स अंटिल सक्सेसफुल। (जब तक सफल ना हो जाओ एक ही रास्ते पर चलते रहो)

Thoughts to Inspire Success in Your Life and Business

Leave a Reply